कुरुक्षेत्र, 11 मार्च।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र में रशियन कलाकार 13 मार्च को अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। यह जानकारी केंद्र प्रभारी राजयोगिनी सरोज बहन ने प्रातःकालीन मुरली क्लास में दी। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी, पतित पावन, सदा जागती जोत परमात्मा शिव के अवतरण के यादगार दिवस के उपलक्ष्य में ‘महाशिवरात्रि उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन 13 मार्च बुधवार को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में “स्वर्णिम भविष्य का स्वर्णिम मंत्र” देने के लिए रशियन कलाकारों का समूह पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में 30 वर्ष पहले डिवाइन लाइट कला एवं संस्कृति ग्रुप की स्थापना हुई थी। इसकी मुख्य निर्देशिका राजयोगिनी संतोष दीदी है। उन्होंने बताया कि रूस देश से पधारे इन राजयोगी कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत तथा रशियन लोक संगीत एवं नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। राजयोग द्वारा एकता, सद्भावना, प्रेम और भाईचारे द्वारा फिर से राम राज्य की संकल्पना को साकार करना  रशियन कलाकारों का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए 28 -30 रशियन कलाकारों का यह समूह ईश्वरीय संदेश देगा। उन्होंने धर्मनगरी निवासियों को  कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्नान करते हुए कहा कि थीम पार्क के सामने ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में सभी भाई-बहन 13 मार्च को समय पर पहुंच कर रशियन कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *