भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों को सिरे नहीं चढ़ने देगी बसपा

अंबाला, 07 मार्च। बहुजन समाज पार्टी की संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा सातवें दिन अंबाला लोकसभा में पहुंची। अंबाला में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के केंद्रीय प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए करनाल में 15 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल से देश व प्रदेश की जनता दुखी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घोटालों के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। भाजपा संविधान में बदलाव करके देश के संघीय ढांचे को खराब कर रही है। बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा लिए गए समाज विरोधी फैसलों को वापस लिया जाएगा।
बसपा की संकल्प यात्रा के सातवें दिन का आगाज कुरुक्षेत्र के पिपली से हुआ। शाहाबाद व बराड़ा से होते हुए अंबाला पहुंची। यहां से महेशनगर व शहजादपुर से होते यमुनानगर में प्रवेश किया।
उन्होंने कहा कि जिससे तरह से यात्रा को समर्थन मिल रहा है, उससे विपक्षी खेमा घबराया हुआ है। खासकर भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार की यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि बहुजन नायक साहेब कांशीराम की वैचारिक लड़ाई को बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। बसपा यात्रा के जरिये दलित, शोषित व गरीब वर्ग के हकों की आवाज उठा रही है।
सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने में पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। बसपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन में बहन ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया था।
महेशनगर में सुमेर जांगड़ा से पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। गुरुमुख सिंह ने बराड़ा के लोगो से बसपा से जुड़ने की अपील की। प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने कहा कि अंबाला की जनता सदैव बसपा के साथ खड़ी रही है। आगामी चुनावों में भी बसपा का साथ देने की अपील के साथ उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के उपलक्ष में 15 मार्च को करनाल में आयोजित होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया। बसपा की इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा, प्रदेश प्रभारी गुरुमुख सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी, प्रदेश महासचिव शकुंतला भट्टी ,प्रदेश सचिव प्रदीप अंबेडकर, प्रवीण फतेहपुरी आदि रथ में सवार थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *