98 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, इन परियोजनाओं पर खर्च होगा 94.89 करोड़, 17 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन, परियोजनाओं पर खर्च हुआ 25 करोड़ 54 लाख का बजट

कुरुक्षेत्र 7 मार्च कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग विभागों के 115 परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया गया। इन सभी परियोजनाओं पर 120 करोड़ 43 लाख रुपए की राशि सरकार की तरफ से खर्च होगी। इन सभी परियोजनाओं का उदघाटन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व विधायक रामकरण ने कुरुक्षेत्र और पिहोवा से किया है। मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों ने कुरुक्षेत्र जिले की 94.89 करोड़ की 98 परियोजनाओं का शिलान्यास और 25.54 करोड़ की 17 परियोजनाओं का उदघाटन किया है।
उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले में एचएसएएमबी की तरफ से 2 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें 1 करोड़ 89 लाख की लागत से मुकीमपुरा से टकोरन तक सडक़, 4 करोड़ 9 लाख की लागत से भौर सैयदां में सब यार्ड की परियोजना शामिल है, विकास एवं पंचायत विभाग के गांव इशरगढ व पिपली ब्लॉक में 3 करोड़ 75 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास, सिंचाई विभाग के 15 करोड़ 92 लाख की लागत से पिहोवा डिस्ट्रीब्यूटरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, लोक निर्माण विभाग की 26 करोड 72 लाख की लागत से ज्योतिसर से थर्ड गेट तक बनने वाली सीसी सडक़ की आधारशिला, हरियाणा कला परिषद में 10 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले विश्राम गृह की आधारशिला तथा गांव थाना में 1 करोड़ 58 लाख की लागत से ब्रहमसरोवर तीर्थ के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
सांसद, राज्यमंत्री व विधायकों ने थानेसर हल्के में लोक निर्माण विभाग की 98.91 लाख की 3 परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 360.66 लाख की 8 परियोजनाओं, पंचायती राज विभाग की 102.55 लाख की 7 परियोजनाओं, मीकाडा विभाग की 83.74 लाख की 3 परियोजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की 1.60 लाख की 1 परियोजना का शिलान्यास किया। इसी तरह पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की एचएसएएमबी विभाग की 148.49 लाख की 4 परियोजनाओं, सिंचाई विभाग की 183.32 लाख की 3 परियोजनाओं, मीकाडा की 23.92 लाख की 1 परियोजना का शिलान्यास किया। शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग डिवीजन-2 की 520.31 लाख की 10 परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 343.74 लाख की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा लाडवा विधानसभा क्षेत्र की पीडब्लयूडी डिवीजन-2 की 587.17 लाख की 16 परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 281.42 लाख की 12 परियोजनाओं, मीकाडा विभाग की 220.27 लाख की 8 परियोजनाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की 5.5 लाख की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर 2 की शाहबाद ठोल रोड से गोलपुरा रोड की सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क पर 1 करोड़ 47 लाख रुपए खर्च आया है, 1 करोड़ रुपए 15 लाख रुपए की लागत से अंबाला-हिसार रोड से कुम्हार माजरा से बिंजल रोड का उद्घाटन, 2 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित नगर खेड़ा और माड़ी बाबैन से सरस्वती मंदिर तक सडक़ का उद्घाटन, इसी विभाग की 1 करोड़ 13 लाख से निर्मित सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड से कड़ामी सड़क का उद्घाटन किया। लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर 1 की 1 करोड 93 लाख की लागत से निर्मित अरुनैचा से नानकपुरा सडक़ का उदघाटन, 1 करोड़ 54 लाख की लागत से निर्मित गुमथला-भागल रोड का उदघाटन, 1 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से सिंहपुरा सडक़ का उदघाटन, 3 करोड़ 10 की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से खेड़ी मारकंडा से सिरसला कनीपला रोड का उदघाटन, 1 करोड 48 लाख की लागत से हथीरा से पिंडारसी वाया झिंझरपुर सडक़ का उदघाटन, 1 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्मित खेडी रामनगर से फतुपुर सडक़ का उदघाटन किया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेरियां राजकीय कॉलेज में 2 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित साईंस ब्लॉक का उदघाटन किया। कुरुक्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से 5 अमृत सरोवर मॉडल तालाब का उदघाटन किया। इन तालाबों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर विभाग की तरफ से करीब 6 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में 50 लाख की लागत से निर्मित नेचुरोपैथी, यूनानी और होम्योपैथी ओपीडी भवनों का उदघाटन किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *