गत रविवार , राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय अंतर एन,आई,टी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के तीनों दिनों में, टीमों ने प्रतिस्पर्धा करते हुए उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शित किया और दरअसल, वॉलीबॉल के इस महत्वपूर्ण इवेंट को एक यादगार अनुभव बना दिया।

समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग से  एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र ने एन.आई.टी. त्रिची को हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की करी I वही दुसरे कड़े मुकाबलों में एन.आई.टी. जमशेदपुर, एन.आई.टी. कालिकट, एन.आई.टी. सूरत की पुरुष वर्ग  टीमों  ने सेमिनल में अपनी जगह पक्की करी I पहला सेमिफिनल मैच एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र व एन.आई.टी. कालिकट के बीच खेला गया I दूसरा सेमीफाइनल मैच एन.आई.टी. सूरत व एन.आई.टी. जमशेदपुर के बीच खेला गया I

दूसरी और महिला वर्ग में खेले जा रहे मुकाबलों में एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र ने एन.आई.टी. पद्दुचेरी को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया I इसके अलावा एन.आई.टी. सुरतकल, एन.आई.टी. भोपाल व एन.आई.टी. नागपुर की महिला वर्ग की टीम सेमी फाइनल तक पहुँचने में सफल रही I  पहला सेमी फाइनल मैच एन.आई.टी. सुरतकल व  एन.आई.टी. भोपाल के बीच खेला गया व दूसरा सेमीफाइनल मैच एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र व एन.आई.टी. नागपुर के बीच खेला गया I

शारीरिक शिक्षा और खेल के प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. पी.सी. तिवारी ने इस इवेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं, और इस चैम्पियनशिप को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी आयोजकों का धन्यवाद किया I

इस अवसर एनआईटी संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर दीक्षित गर्ग, शारीरिक शिक्षा और खेल के प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. पी.सी. तिवारी, डॉ. अनिल दहिया, प्रो. जयदीप, स्टूडेंट एक्टिविटी एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर शहाबुद्दीन सर, डॉ पंकज वर्मा , डॉ गौरव सैनी , प्रोफेसर अमित कुमार, ललित व महेंद्र समेत शिक्षक गण, अधिकारीगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *