गांव बीड़ मथाना में सैकड़ों ग्रामीणों ने समाजसेवी संदीप गर्ग को दिया अपना समर्थन
पिपली, 29 फरवरी: गांव बीड़ मथाना में गुरूवार को समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग को सैकड़ो ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया और कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके लिए दिन-रात एक करके उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।
ग्रामीण भाग सिंह, जगदीश सिंह, राम स्वरूप, सतप्रकाश, रणधीर सिंह, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि जिस प्रकार से समाजसेवी संदीप गर्ग लाडवा हल्के में निरंतर पिछले कई वर्षों से हल्के की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं उसी बात को देखते हुए गांव बीड़ मथाना के कई दर्जन लोगों ने उन्हें विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वह कई योजनाएं चलाकर हल्के की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं उसी प्रकार से उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विधानसभा भेजना जरूरी है तभी विकास कार्यो से रूका हुआ लाडवा हल्के की तरक्की हो सकेगी। वहीं मौके पर पहुंचे समाजसेवी संदीप गर्ग ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है वह उसपर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से लाडवा हल्के की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं और आगे भी लगे रहेंगे। उनकी ओर से सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिस प्रकार स ेउनकी ओर से अनेक योजनाएं जनता के लिए चलाई जा रही है, आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वहीं इससे पूर्व उनका गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मौके पर सरपंच देवीदयाल सैनी, बलजीत सिंह, लखमी चंद, अमीर चंद, धर्मबीर, सुभाष चंद, दिक्षित, गौरव, सिंघ राम सैनी आदि मौजूूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *