अंबाला
अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि बजट की मीटिंग जल्द ही रखी गई है। बजट की मीटिंग से पहले अधिकारियों के साथ प्री-बजट को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सामने आया कि अधिकारियों ने अंबाला शहर के विकास को नजरअंदाज करते हुए बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा करीब 154 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया था। जिसमें रोड रिपेयर के लिए मात्र 1 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके अलावा नई गलियों के लिए मात्र 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि सेनिटेशन के करीब 60 करोड़ रुपए का खर्च करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि टायलेट रिपेयर के लिए 50 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है। शक्तिरानी शर्मा ने आरोप लगाया कि 154 करोड़ रुपए के बजट में केवल विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि अंबाला का विकास करने के लिए बजट में विकास कार्य के लिए बजट रखने के लिए कहा गया है। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए ज्यादा बजट रखते हुए दोबारा बजट बनाने को कहा गया है, ताकि बजट में अंबाला के विकास की बात हो सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा दोबारा बजट बनाकर दिखाने के बाद बजट की मीटिंग की तारीख निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद सरदुल सिंह व फकीरचंद्र विक्रम मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *