भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल का किया वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से एल्मिको व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र 16 जनवरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, लोगों को उनके घर पर ही जाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं को लागू किया गया है, जिसका फायदा इन वर्गों के जरुरमंद लोगों को मिल रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से एल्मिको व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में जिला स्तर पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 120 दिव्यांग जनों को करीब 50 लाख रुपए की लागत के मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने को अग्रसर है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे है।
उन्होंने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची के प्रदेश के युवाओं को नौकरियां मेरिट के आधार पर मिल रही है, गांव-गांव मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है, मौके पर ही जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मोटराईज तिपहिया साइकिल पाकर आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से जा सकते है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे आमजन के काम प्राथमिकता के आधार पर करे। सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। इसी को जहन में रखते हुए सरकार द्वारा नई-नई योजनाओं को लागू करने का काम किया जा रहा है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पर है, बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। थानेसर में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर तेजी से कार्य चल रहा है, आयुष विश्वविद्यालय की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। देश का कोई भी गरीब नागरिक धन के अभाव में न तो भूखा रहेगा और न ही इलाज करवाने में असमर्थ रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से 5 किलोग्राम मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पात्र गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस योजना का विस्तार करते हुए चिरायु हरियाणा के तहत एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया है। लोगों को घर द्वार पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा का एडीसी अखिल पिलानी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुनील कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में भी जिला स्तर पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल प्रदान की गई थी, जिसमें 446 दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचा था। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2023 को भी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए थे। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी मानवता के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर पशुपालन डेयरी विभाग के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, भाजपा नेता देशराज शर्मा, हरमेश के अलावा रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य गुलशन ग्रोवर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *