विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने त्यागमूर्ति स्वामी चिंरजीपुरी महाराज के 93वें जन्मदिवस पर गरीबों को वितरित किए कंबल, डाक्यूमेंट्री फिल्म का किया विमोचन, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की तरफ से बनने वाले अस्पताल के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा
कुरुक्षेत्र 16 जनवरी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि त्यागमूर्ति स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने हमेशा जरुरतमंदों को अन्न, आवास और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में हमेशा अग्रणी होकर कार्य किया है। यह महान व्यक्ति भविष्य में भी समाज की सेवा में अग्रणी पंक्ति में रहकर कार्य करते रहेंगे। इस प्रकार के त्यागी महापुरुषों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों में वे हमेशा हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट में त्यागमूर्ति स्वामी चिंरजीपुरी महाराज के 93वें जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने त्यागमूर्ति स्वामी चिंरजीपुरी महाराज को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और स्वामी चिंरजीपुरी महाराज के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन भी किया। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने में ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल, प्रेरणा वृद्धाश्रम के अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, प्रोड्यूसर केशव ने अहम भूमिका अदा की है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को देखने के बाद सभी दर्शकों ने खूब सराहना की है। इस कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ट्रस्ट की तरफ से खरीदी गई ढाई एकड़ भूमि पर जरूरतमंद लोगों के बेहतर इलाज के लिए बनाए जाने वाले अस्पताल के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
विस अध्यक्ष ने परमात्मा से स्वामी चिंरजीपुरी महाराज की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि स्वामी चिंरजीपुरी महाराज ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंद गरीबों और पीड़ितों की अन्न, चिकित्सा और आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर लगा दिया। इस दौरान स्वामी जी ने ट्रस्ट का निर्माण करने का बड़ा यज्ञ शुरू किया। इस यज्ञ में सभी नागरिकों को पूरे मन के साथ आहुति डालनी चाहिए। इस ट्रस्ट की तरफ से गरीबों का बेहतर इलाज करने के लिए अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा होना चाहिए। इस कार्य को संतों के आशीर्वाद से तेजी से पूरा करने का प्रयास भी सभी को करना चाहिए और अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा इस प्रकार के प्रोजेक्ट पर दान करना चाहिए, जो व्यक्ति नेक कमाई का दसवां हिस्सा दान देगा, उसको 100 गुणा फल भी प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट और ज्ञान मंदिर की गतिविधियों पर बारीकी से प्रकाश डालते हुए स्वामी चिंरजीपुरी महाराज के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वामी चिरंजीपुरी महाराज त्याग की मूर्ति की है, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया।
प्रसिद्घ उद्योगपति एवं ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी संजीव सीकरी ने त्यागमूर्ति स्वामी चिरंजीपुरी महाराज को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी चिंरजीपुरी महाराज ने ज्ञान मंदिर जैसे प्रोजेक्ट की समाज को जो सौगात दी है, वह हमेशा-हमेशा के लिए दर्शनीय रहेगी। इस प्रोजेक्ट को देखकर आने वाली पीढिय़ा, हमेशा चिंरजीपुरी महाराज को याद रखेंगी। इस महान व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम में भद्रकाली पीठाधीश्वर सतपाल शर्मा महाराज, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, संरक्षक सतपाल सिंगला, सुरेश तायल, हरिओम, राम निवास, देशराज सिंगला, हिमांशु, बलदेव, सतीश मित्तल, रामकुमार मित्तल, चेयरमैन डा. सुशील गुप्ता, समाज सेवी जय भगवान सिंगला, रेणु खुंगर, विशाल सिंगला, खरैती लाल सिंगला, राधेश्याम गुप्ता, विनोद गर्ग, श्री वैश्य अग्रवाल सभा से सतप्रकाश गुप्ता, डा. पवन गोयल, पवन बंसल, वीवी मित्तल, अरविंद सिंघल, धर्मपाल गर्ग, विशेष गर्ग, सतपाल सिंगला, राजेंद्र राणा ने स्वामी चिरंजीपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *