डॉ. राजेश वधवा
कुरूक्षेत्र। जिला पुलिस के महिला थाना की विभिन्न टीमों ने वर्ष 2023 में महिला थाना में 847 प्राप्त परिवादों में मध्यस्थता करते हुए कुल 736 परिवादों का सामाजिक स्तर पर समझौता कराते हुए किया निपटारा तथा 111 परिवादो पर मामले दर्ज करके अदालत में दिए गये । जिला पुलिस द्वारा महिला विरूद्व अपराधों में अदालत में सुनवाई के दौरान दमदार व उत्कृष्ट पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने बतलाया कि पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के कुशल मार्गदर्शन में महिला थाना द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। महिला थाना घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्राप्त परिवादों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश अनुरूप कार्य करता है। थाना मे प्राप्त परिवादों पर 3 बार दोनों पक्षों की काउसिलिंग कराई जाती है तथा हरसंभव प्रयास आपसी मतभेद दूर करने के किये जाते हैं। जिनके परिणाम स्वरूप वर्ष 2023 में अब तक महिला थाना में प्राप्त 847 परिवादों में मध्यस्थता करते हुये 736 परिवादों का सामाजिक स्तर पर समझौता कराते हुये निपटारा किया गया। इसके साथ ही 111 परिवादो पर मामले दर्ज कर करके अदालत में अग्रसित किये गये, कोई भी परिवाद बकाया नहीं है। महिला थाना प्रभारी  ने बताया कि जिला पुलिस महिला विरुद्ध अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इन मामलों में अपराधी के विरूद्व महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर व अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुये अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिला रही है। मुख्यत नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जिला पुलिस की दमदार पैरवी से आरोपियों को कठोर कारावास व जुर्माना की सजा होती है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस कटिबद्ध है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना के अलावा जिला के प्रत्येक थाना में एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। कोई भी पीड़ित महिला अपने नजदीक के थाना में महिला हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि महिला विरुद्ध अपराधों में बिना किसी देरी के कार्रवाई करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *