जजपा के बूथ एक योद्धा को लेकर बैठक आयोजित
कुरुक्षेत्र जिला में हर बूथ पर होगा जजपा का योद्धा : जखवाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में तरक्की कर रहा हरियाणा प्रदेश डॉ. खैहरा
पिहोवा। जननायक जनता पार्टी के एक बूथ एक योद्धा अभियान के तहत अहम बैठक पिहोवा में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जाखवाला व युवा जिला अध्यक्ष डॉ जसविंदर खैहरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत हर बूथ पर एक योद्धा बनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र जिला में भी यह अभियान जोरों शोरों से चल रहा है और बहुत जल्द कुरुक्षेत्र जिला के हर बूथ पर जननायक जनता पार्टी का एक योद्धा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला के जजपा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से जो भी दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया जाता है उसे पूरा किया जा रहा है। युवा जिला अध्यक्ष डॉ जसविंदर खैहरा ने कहा की जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल के विचारों पर चलने वाली पार्टी है और पार्टी का हर कार्यकर्ता तन मन धन से ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए समाज हित और पार्टी हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की बागडोर ऐसे युवा के हाथों में है जिनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश खूब तरक्की कर रहा है। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किया जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों की तर्ज पर सुख सुविधा प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर सेक्टर काट दिए गए हैं। आज हर गांव में शहर की तर्ज पर विकास कार्य हो रहे हैं। डॉ. खैहरा ने कहा कि आगामी समय में जननायक जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। इस मौके पर हलका अध्यक्ष गुरलाल वरैच, पंचायती प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह गोराया, युवा हलका अध्यक्ष सतीश मडाड, अनवर खान, धर्मपाल बाजीगर, हरमन मुल्तानी, रवि बंसल, मांगेराम कश्यप, हरिंदर मास्टर, सुभाष कुमार, अजय बाजीगर, हनी दहिया, सूरजमल बाखली, ईश्वर मोर और धर्मवीर लोटनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय पिहोवा। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कुलदीप जखवाला व डॉ. जसविंदर खैहरा

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *