नये साल में नये संकल्पों के साथ सबको आगे बढऩा है, विकसित भारत में सबका योगदान रखता है अहमियत
पिहोवा 1 जनवरी – विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरे देश के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज पूरे भारत में सभी लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं। जनता को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ जुडक़र अपना अहम योगदान दे रहा है। हरियाणा के मुद्रण एंव लेखन राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह सोमवार को उपमंडल पिहोवा के गांव गढ़ी लांगरी में बतौर मुख्यातिथि आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वैन में जो लोगों के लिए कल्याणकारी सुविधाएं भरकर भेजी हैं, वे पूरे देश के हर वर्ग के लोगों को उनके घर द्वार पर प्राप्त हो रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। देश की जनता का भरोसा व समय, दोनो का मान-सम्मान पूरी तरह से रखते हुए उनके समक्ष असंख्य जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर लाई गई हैं, जिनका लाभ देश व प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़े विजन के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है पंक्ति में खंडे अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। वे दिन दूर नही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनकर उभरेगा, क्योंकि आने वाला समय भारत का ही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सर्विसिज, परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बुढापा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाए, कृषि सेवाए, बिजली सेवाए, बैंकों के द्वारा गंाव के लोगों को लोन सुविधाए, उज्जवला गैस कनैक्शन तथा अन्य सर्विसिजिज को ग्रामीणों के घरद्वार पर लाकर खडा कर दिया है। उन्होंने गंाववासियों से इन सभी सुविधाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एलईडी वैन केंद्र और राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ मौके पर ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देना है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित ना रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गांव के स्कूल के विद्यार्थियों को उत्कृष्टï कार्य करने पर पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित जनसमूह को 2047 तक भारत देश को विकसित देश बनाने में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में गांव गड़ी लांगरी की सुरजीत कौर, नरेंद्र कौर तथा अवतार सिंह की पैंशन भी लगाई गई। इस मौके पर बीडीपीओ रोज़ी, गांव गड़ी लांगरी की सरपंच रंजीत कौर, दलबीर सिंह, संदीप कौर, लखबीर सिंह, जसविंद्र सिंह, बिट्टïू सिंह, सुंदर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
