अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 नवंबर को पहुंचेंगे अधिकतर धार्मिक संस्थानों में,

मुख्यमंत्री मनोहर लाल संस्थाओं के प्रतिनिधियों से करेंगे मन की बात, संस्थाएं अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर लगाएंगी रंग-बिरंगी लाइट,

विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से पहली बार धार्मिक संस्थाओं की होगी महोत्सव में बड़े स्तर पर भागीदारी

कुरुक्षेत्र 18 नवंबर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की अधिकतर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अपने प्रतिष्ठानों में पहुंचने का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। इस महोत्सव में पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल धार्मिक व सामाजिक संस्थानों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचेंगे और अपने मन की बात को साझा करेंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 नवंबर को इन संस्थाओं के कार्यक्रमों के लिए पहुचेंगे और अपना अधिकतर समय प्रतिनिधियों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे।
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतर्राष्ट्रीय गीता रन के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के 2 साल के अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 को बड़े स्तर पर जोश, खरोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के कार्यक्रम 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेंगे, जबकि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज 29 नवंबर से होगा और यह कार्यक्रम 4 दिसंबर तक चलेंगे। इन कार्यक्रमों की कड़ी में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2022 में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक नया अध्याय शुरु करने जा रहे है। इस नए अध्याय के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने 1 दिन में अधिकतर समय कुरुक्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बिताएंगे और अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में हमेशा की तरह ओर अधिक बढ़-चढक़र भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम के तहत श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर, श्री ज्ञान मंदिर, गीता धाम, श्री ब्रह्मïाण एवं तीर्थोद्घार सभा, इस्कॉन मंदिर, गौडिया मठ, भारत सेवा आश्रम संघ, श्री खाटू श्याम मंदिर, छठी पातशाही गुरुद्वारा, शिरडी साई मंदिर, गीता कुंज, दक्षिण हनुमान मंदिर, जयराम विद्या पीठ सहित अन्य संस्थाओं में पहुंच सकते है। सभी संस्थानों के प्रतिनिधि अपने धार्मिक स्थलों, धर्मशालाओं को भव्य तरीके से सजाएंगे। इसके अलावा जिन-जिन संस्थाओं के चौंक है, उन्हें भी रंग-बिरंगी लाइटों और कपड़ों से सजाने का काम किया जाएगा। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री के आगमन का उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस महोत्सव में पहली बार 101 संस्थाए अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रही है। इन सभी को केडीबी प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग भी किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *