अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 की गीता रन को विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर किया रवाना, पुरुष वर्ग में रोहतक के सुमित कुंडू व महिला वर्ग में रोहतक की स्नेहा ने जीती गीता रन, विधायक सुभाष सुधा ने विजेताओं को नगद राशि देकर किया सम्मानित, गीता रन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 की गतिविधियों का हुआ आगाज
कुरुक्षेत्र 18 नवंबर गीता रन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष प्रतिभागियों को दौड़ते हुए अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2022 का जोश और उमंग सहजता से देखा जा सकता था। इस जोश और उमंग से ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग की फिजा भी बदली-बदली सी नजर आई। इन खिलाडिय़ों ने दौडऩे से पहले भारत मां जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाए और इन जयघोष की गंूज को दूर-दूर तक सुना जा सकता था। इस गीता रन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों युवक और युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस गीता रन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 की गीता रन का शुभारंभ करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित गीता रन को विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक से सुमित कुंडू प्रथम, करनाल से साहिल द्वितीय, करनाल से रवि तृतीय स्थान पर आने पर क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।
विधायक सुभाष सुधा ने 5 किलोमीटर महिला गीता रन में प्रथम स्थान पर आने वाली रोहतक से स्नेहा, द्वितीय स्थान पर अंबाला से रिंपी व तीसरे स्थान पर आने वाली कुरुक्षेत्र से अंजली को भी क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में  करनाल से विक्रम, जींद नरवाना से अजय, कुरुक्षेत्र से सागर, करनाल से रवि, यमुनानगर से मोहित सिंह व हरपाल, करनाल से विनय तथा महिला वर्ग में करनाल से सविता, अंबाला से रितिका, करनाल से विजाता, खुशी व सिमरन, कुरुक्षेत्र धतौड़ी से नवजोत व पिपली कुरुक्षेत्र से स्वाती को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया।
विधायक सुभाष सुधा ने युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए कहा कि खेल विभाग की इस गीता रन से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 की गतिविधियों का विधिवत रूप से आगाज हो गया है। इस गीता रन के लिए केडीबी, जिला प्रशासन और तमाम प्रतिभागी बधाई के पात्र है। इस गीता रन में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि सभी युवा खिलाडिय़ों को मेहनत और लगन से अपने-अपने खेल और क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जब प्रत्येक युवा पूरे उत्साह के साथ खेलेगा तो निश्चित ही देश खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुएगा।
विधायक सुभाष सुधा ने सभी नागरिकों को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2022 की गतिविधियों का आगाज होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से जहां गीता महोत्सव को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला वहीं धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र ने भी विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का हर वर्ष प्रदेश ही नहीं देश के हर कोने के नागरिक बेसब्री से इंतजार करते है। इस मैराथन में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों के शिरकत करने से इसका सहजता से आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश वासियों को 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव सफल हो पाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन, केडीबी और खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गीता  रन 2022 का सफल आयोजन किया गया। इस गीता रन में विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने सभी मेहमानों, मीडिया, अधिकारियों और खिलाडियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के साझे प्रयासों से गीता रन 2022 का सफल आयोजन हो पाया है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी, केसी रंगा, भाजपा नेता रामपाल पाली, सुरेश सैनी कुक्कू, डीएसपी सुभाष चंद्र, मनोज कुमार, साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडै़च, साई के सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, यशवीर सिंह, गुरनाम सिंह, जितेन्द्र सिंह, पंकज पराशर, सोहन लाल सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।
बाक्स
…जब विधायक सुभाष सुधा ने 8 वर्षीय नन्हें बच्चे को दौड़ पूरी करने पर दी इनाम राशि
विधायक सुभाष सुधा ने एक नन्हे 8 वर्षीय बच्चे यश को 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर अपनी तरफ से 500 रुपए और अपना स्मृति चिन्ह इनाम के रूप में दिया। इस दृश्य को देखकर सभी ने विधायक सुभाष सुधा की प्रशंसा की बालक को दौड़ पूरी करने पर बधाई दी। इसके उपरांत ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति को भी दौड़ पूरी करने पर अपना ट्रैक सूट इनाम के रूप में दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *