करनाल मंडी में धान खरीद में हुई धांधली के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार की ओर से मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अंबाला के एक हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी को भी निलंबित करने के आदेश सरकार ने जारी किए हैं।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने करनाल मंडी में धान खरीद में हुई धांधली में जांच के आदेश दिए थे। कृषि मंत्री जेपी जेपी दलाल ने असंध और होडल मंडी में हुई गड़बड़ी के मामले में भी जल्द कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

हेडक्वार्टर अटैच हुए दो मंडी सुपरवाइजर
करनाल मंडी में मार्केट कमेटी में चार मंडी सुपरवाइजरों को हेडक्वार्टर अटैच किया गया है। इनमें अश्वनी कुमार और दीपक त्यागी के नाम शामिल हैं।

एक सुपरवाइजर, 4 ऑक्शन रिकॉर्डर सस्पेंड
करनाल मंडी सुपरवाइजर जय प्रकाश को हरियाणा स्टेट एग्रिल मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजनारायण कौशिक ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेश, प्रदीप श्योराण, प्रदीप मलिक, सोमबीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कमेटी EO भी निलंबित
हरियाणा स्टेट एग्रिल मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजनारायण कौशिक ने करनाल मार्केटिंग कमेटी के सेक्रेटरी कम EO सुंदर सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सभी आदेश जारी कर संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *