हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बोहली में रिफाइनरी की कंपनी में रसोइए का काम करने वाले बुजुर्ग की उसी के रूममेट ने ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। बुजुर्ग रसोइया साथी से खाने के पैसे मांग रहा था।

इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के थे। आरोपी, मृतक को दादू कहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चला गया था।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने उसके साथी से भी पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी हैं। शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

साथी कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस।
साथी कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस।

करीब 2 सप्ताह पहले ही आया था पानीपत
मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के ईटा जिले के गांव कालामुटी का रहने वाला अमूलोपाल(70) करीब दो 2 हफ्ते पहले ही काम के लिए पानीपत आया था। यहां उसके गांव का छोटनपाल भी आया था। ये रिफाइनरी की पी मा‌णिकम कंपनी में काम करने लगे। इस कंपनी में 40 लोग काम करते हैं।

यहां पर अमूलोपाल को रसोइए की नौकरी मिल गई। छोटनपाल लेबर के रूप में काम कर रहा था। दोनों गांव बोहली की पालाराम मार्केट में लेबर क्वार्टर में रह रहे थे। उनके साथ विधुत पहान व असत मंडल भी रहता था।

देर रात सिविल अस्पताल में शव रखवाने पहुंची पुलिस व साथी कर्मचारी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *