”मैं बहुत ज्यादा परेशान होकर अपने 2 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं। मेरी मौत का कारण किरण व संदीप होंगे। लव यू डैड, मुझे माफ कर देना, जय सीता राम…”

एक पेज के सुसाइड नोट में ये बातें लिख करनाल के बाइक कारोबारी ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपने 2 छोटे बच्चों के साथ थोड़ी देर खेला और फिर सुसाइड करने निकल गया। कारोबारी संदीप कुमार रतनगढ़ के रहने वाले थे।

सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, फिर ब्लैकमेल करने लगी मृतक के परिजनों के मुताबिक गांव रतनगढ़ निवासी संदीप पुत्र जय कुमार बाइक खरीदने-बेचने का काम करता था। 2 साल पहले संदीप की इंस्टाग्राम पर गांव गोहाना निवासी किरण के साथ दोस्ती हुई थी,जिसके बाद वे दोनों की जान-पहचान बढ़ गई। परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में ठीक चला,लेकिन कुछ समय बाद किरण संदीप को ब्लैकमेल करने लगी थी।

संदीप के खिलाफ थाने में दी रेप की शिकायत
जय कुमार ने बताया कि किरण संदीप से पैसे लेती रही, जब पैसे देने बंद कर दिए तो किरण ने 27 जुलाई को घरौंडा थाने में संदीप के खिलाफ रेप की शिकायत सौंप दी। 26 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच साढ़े 3 लाख रुपए में समझौता हो गया था। उसने डेढ़ और 2 लाख रुपए चैक किरण को दिया था। बताया कि किरण ने चैक लगा दिया था, इनमें से एक चैक पैसे न होने की वजह से बाउंस हो गया था।

नाबालिग बेटी से दर्ज कराया झूठा केस
जयकुमार के मुताबिक, इसके बाद किरण ने अपनी नाबालिग बेटी से संदीप के छोटे भाई अरुण के खिलाफ 26 अगस्त को पॉक्सो एक्ट, धारा 452 व 506 के तहत केस दर्ज करा दिया। इसी मामले में दोनों पक्षों को महिला थाना पुलिस ने 11 सितंबर को थाने बुलाया था। उसके बाद दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए DSP ने रामनगर थाने बुलाया था। यहां, आरोपियों ने अपना पक्ष रखा, लेकिन जब वे अपनी बात रखने लगे तो आरोपी भड़क गए। दोनों पक्षों ने 15 सितंबर का समय लिया था।

आरोप:थाने से निकलते वक्त संदीप को धमकी दी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि जब वे समय लेकर थाने से निकल रहे थे तो किरण, उसके पति संदीप, किरण के भाई संजू व उसकी मां ने संदीप को धमकी दी थी। उन्हें कहा था कि अगली बार 5 लाख रुपए का इंतजाम करके आना। इस वजह से संदीप परेशान था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *