हिसार के सिंघरान गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पत्नी पर उसने 4 गोलियां चलाई। जिस पर एक गोली उसकी कमर में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगाली गांव के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य विभाग का क्लास फोर्थ कर्मचारी राजकुमार तैनात है। लंबे समय से शराब पीने के कारण उसका मानिसक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। बुधवार सुबह 5 बजे उसने शराब पीकर पत्नी प्रभारी के साथ झगड़ा करने लगा।
लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया फायर
इसके बाद उसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन-चार गोलियां अपनी पत्नी पर चला दी। परिवार के अन्य सदस्य उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार में उसे तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटे हैं। राजकुमार के पास एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक भी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *