15 अक्टूबर तक खड़ी करेंगे 2 लाख कार्यकर्ताओं की फौज: गेहल सिंह संधू

कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर

आम आदमी पार्टी लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष गेहल सिंह संधू ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी में कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भर के आम आदमी पार्टी समर्थकों में उत्साह है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर अब प्रदेश में परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

उन्होंने बताया कि परिवार जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर एक घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोगों को रूबरू करवाएंगे। इसके साथ दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों के बारे में गांव गांव जाकर जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी 15 अक्टूबर तक प्रदेश के लगभग 20 लाख बूथों पर 10 सदस्यीय कमेटी बनाने का काम करेगी। इससे पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की 2 लाख कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज खड़ी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन करने का काम करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *