अंबाला/अंबाला शहर सेक्टर-10 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में कमल सिंगला को मिली शानदार जीत के बाद सांसद कार्तिकेय शर्मा उन्हें बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। जहां पर कार्तिकेय शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया और कार्तिकेय शर्मा ने कमल सिंगला का मुंह मीठा करवाते हुए जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्तिकेय शर्मा ने सभी विजेता सदस्यों को भी जीत पर बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने विनोद शर्मा जिंदाबाद के साथ साथ मेयर शक्तिरानी शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सभी मैंबरों को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनाव का एक मत निकलता है और सारी कार्यकारिणी बधाई की पात्र हैं। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अंबाला की जनता को हम पर भरोसा करना चाहिए और मैं भी उनपर भरोसा करता हूं। वह मुझे प्यार देते हैं और मैं उन्हें प्यार देता हूं। जो वह मुझसे उम्मीद करेंगे वह पूरी करने का प्रयास करूंगा और जो मैं चाहता हूं मुझे विश्वास है कि वह मुझे मिलेगा।
कमल सिंगला ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सेक्टर-10 का विकास करवाया है और इसी उद्देश्य के साथ मिलकर उनकी टीम ने काम किया है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जो भी काम करने की जरूरत होगी और जिससे भी मिलने की जरूरत होगी वह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। यहां हम आपको बता दें कि कमल सिंगला को रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल हुई है और मतदान के दौरान 395 वोट डाले गए थे, जिसमें से कमल सिंगला ने 105 वोट से जीत हासिल की है और साबित कर दिया कि सेक्टरवासी उनके साथ हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *