गांव मुकरपुर के कई दर्जन ग्रामीणों ने समाजसेवी संदीप गर्ग को दिया अपना समर्थन
पिपली, 30 जुलाई: पिपली के गांव मुकरपुर के कई दर्जन ग्रामीणों ने रविवार को स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग को 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपना समर्थन दिया।
ग्रामीण रामबीर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से समाजसेवी संदीप गर्ग पिछले लगभग पांच साल से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में भेजने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग पिछले लगभग पांच साल से भी अधिक हो गए हैं वह हल्के की जनता के बीच में है और हल्के की जनता के लिए जनहित के कार्य कर रहे हैं। ऐसे में गांव मुकरपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने मन बनाया है कि अब आने वाले विधानसभा चुनावों में उनका साथ देंगे और उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे समाजसेवी संदीप गर्ग ने गांव मुकरपुर के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि 2024 के विधानसभा चुनावों में उन्हें लाडवा विधानसभा से विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने का काम किया तो 90 विधानसभाओं में लाडवा विधानसभा हरियाणा के मानचित्र पर अलग ही नजर आएगी। क्योंकि लाडवा हल्के में इतने कार्य करवाए जाएंगे, जो आज से पहले अभी तक नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्के की जनता उनका परिवार है और आज जो गांव मुकरपुर के ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है उससे उनका हौसला और अधिक बढ़ गया है। अब वह और अधिक ऊर्जा व ईमानदारी के साथ लाडवा हल्के की जनता के लिए कार्य करेंगे। इससे पूर्व उनका वहां पहुंचने पर ढोल-नगाड़ो व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर सुरेश कुमार, हुकम चंद, विकास शर्मा, संदीप, रोहित, हैप्पी, रिंकू, डिंपल, कुलदीप सिंह, राजकुमार भगत, गुरदेव, अमित, प्रवीण, सलिन्द्र, अमनदीप, देवराज शर्मा, बलकार सिंह, राजीव,
कर्मबीर, सतपाल, अजय कश्यप, रोशन लाल, राजेश कुमार, नवीन पांचाल, सोनू पांचाल आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *