कुरुक्षेत्र 11 नवंबर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्घांत पर कार्य कर रही है, प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग को बढ़चढक़र हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने पत्रकार वार्र्ता में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हरियाणा के लोकसभा प्रभारियों की सूची और जिला प्रभारियों की सूची की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, प्रदेश में पार्टी से संबंधित 6 मोर्चे बनाए हुए है, इनमें से एक ओबीसी मोर्चा भी है। भारत में ओबीसी समाज की 52 फीसदी जनसंख्या है, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में 43 में से 27 मंत्री ओबीसी वर्ग से संबंधित है। केंद्र सरकार ने ओबीसी कमीशन गठित किया तथा संवेधानिक दर्जा दिलवाया। उन्होंने कहा कि ओबीसी परिवारों के बच्चों के दाखिलों के लिए 27 फीसदी आरक्षण तथा वर्ग के गरीब समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि आदमपुर चुनाव में ओबीसी मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है तथा दिन-प्रतिदिन भारी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है।
उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने बीसी ए वर्ग को पंचायती चुनाव में 8 फीसदी आरक्षण दिया है। इससे करीब 500 से भी ज्यादा सरपंच चुनकर आएंगे तथा कुल मिलाकर 900 पदाधिकारी चुन कर आएंगे। लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चे का जल्द ही सम्मेलन बुलाया जाएगा, जिसमें सभी को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने परिवार पहचान पत्र के बारे में बोलते हुए कहा कि पीपीपी से संबंधित कार्य जोर-शोर से हो रहा है तथा इसके पूर्ण होने पर व्यक्ति का पूरा डाटा सामने आ जाएंगा तथा उसे हर प्रकार की स्कीम का भी लाभ होगा।
पत्रकार वार्ता में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है तथा हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। ओबीसी मोर्चे का बड़ा अहम रोल है, केंद्र व प्रदेश सरकार ने ओबीसी समाज को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी प्रभारी अपना अहम रोल निभाएंगे। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने प्रभारियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश सरकार का उदेश्य है कि हर व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व भाजपा सरकार ने 8 सालों में इतने विकास कार्य किए है जो पिछली सरकारों ने अपने 40 सालों के कार्यकाल में भी नहीं किए है। इस सरकार ने सडक़ों का जाल बिछाने का काम किया, कई राष्टï्रीय राजमार्ग हरियाणा को दिए। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में भी छोटी और बड़ी परियोजनाओं के लिए कई हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविंद्र  सैनी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति व देवेंद्र पांचाल, सुरेश सैनी, लाडी पाल, सतबीर वर्मा, राकेश गोतम, रामदत्त सैनी, परमजीत कश्यप सहित संबंधित पदाधिकारी व भाजपा जिला मीडिपा प्रभारी विनीत कवातरा उपस्थित थे।
ये बने ओबीसी मोर्चा के लोक सभा प्रभारी
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि सोनीपत में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, हिसार में डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, करनाल में वे स्वयं, अंबाला मेें युमनानगर के मेयर मदन चौहान, कुरुक्षेत्र में पानीपत की मेयर अवनीत कौर, गुरुग्राम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, भिवानी में प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल, फरीदाबाद में पूर्व विधायक रमेश कश्यप, रोहतक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य विजय आहलुवालिया और सिरसा में ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौहान को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।
ये बने ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि रेवाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी बैरागी, अंबाला में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सैन, झज्जर में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम पांचाल, जींद में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कश्यप, फतेहाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनोद सैनी, पंचकूला में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नोणी, कैथल में प्रदेश सचिव मुकेश राठौड, गुरुग्राम में प्रदेश सचिव नंद किशोर बघेल, पानीपत में प्रदेश सचिव प्रिंस धनवाल, दादरी में प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा, कुरुक्षेत्र में प्रदेश सचिव ओमपाल पाल, सिरसा में प्रदेश सचिव रत्तन सैनी, यमुनानगर में प्रदेश सचिव कर्म सिंह, नूंह में प्रदेश कोषाध्यक्ष सज्जन यादव, करनाल में प्रदेश मीडिय प्रभारी राजबीर आर्य, फरीदाबाद में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख श्याम सुंदर कारगवाल, हिसार में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतबीर वर्मा, सोनीपत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण रोहिल्ला, रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कश्यप, पलवल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणबीर लौहिया, भिवानी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा यादव और महेंद्रगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सैनी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *