सुरक्षित स्कूल वहां पॉलिसी के तहत किए स्कूल चेक
घरौंडा, 25 नवंबर। घरौंडा के एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, इसलिए स्कूल बस संचालकों को सरकार द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं और नियमों को पूरा करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर खामी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम अनुभव मेहता बुधवार को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत विभिन्न स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से चेक कर रहे थे। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को कहां की बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग, फर्स्ट एंड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और खिड़कियों पर जाली/ग्रिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ वैध आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और वार्षिक फिटनेस प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
एसडीएम अनुभव मेहता ने मौके पर मौजूद चालकों से भी बातचीत की और उनके लाइसेंस को भी गहनता से जांचा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों को साझे प्रयास करने होंगे और जहां जहां कमी है उन कमियों को दूर करना होगा। इस विषय को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी होगी।
उन्होंने कहा कि घने कोहरे में कम दृश्यता के कारण सभी स्कूल बसों और वैन में कार्यशील फॉग लैंप ,हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स होना अनिवार्य है। वाहन के आगे, पीछे और किनारों पर निर्धारित मानकों के अनुसार चमकने वाली रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगी होनी चाहिए ताकि दूर से वाहन दिखाई दे सके। इस मौके पर संबंधित स्कूलों के स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *