-श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते  : मोहन लाल बड़ौली
करनाल, 25 नवंबर () : शहर के सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। विश्वविख्यात कथावाचक आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया तो पूरा कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और वातावरण भक्तिमय हो गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कथा का आयोजन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं जय श्री राम एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सतीश गुप्ता द्वारा अपने पूज्य माता-पिता लाला मनीराम एवं प्रेमवती की पावन स्मृति में करवाया जा रहा है। कथा के दौरान आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और संत तुकाराम के प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए भक्ति की महिमा समझाई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बुधवार को कथा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी शिरकत की। उन्होंने सतीश गुप्ता एवं उनके परिवार को इस  आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हैं। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित अन्य राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने शिरकत कथा का रसपान किया।  इस अवसर पर राजकुमार सिंगला, पवन कुमार सिंगला, सोहन लाल सिंगला, रतन लाल सिंगला, विनोद कुमार सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *