अम्बाला, 18 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज कल दिनांक 19 नवम्बर, गुरुवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में केवल अपने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दोपहर 12 से 2 बजे तक सुनेंगे। इस अवधि के दौरान केवल अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनसे मिलकर अपनी समस्या रख सकते हैं। जनसमस्याओं को सुनने के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि जल्द समस्याओं का निपटान किया सके।
