ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बाजीगर मोहल्ले में विशाल भगवती जागरण में ज्योति प्रचंड की, आयोजक समिति को 21 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से दिए
अम्बाला, 20 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने नवरात्रों के अवसर पर देर रात्रि अलग-अलग स्थानों पर आयोजित भगवती जागरण एवं माता की चौकी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देवी मां का आर्शीवाद लेते हुए भजनों और भेंटों पर भक्तजनों के साथ जमकर झूमे।
गत देर रात्रि शास्त्री कॉलोनी परिवार रेज़ीडेंट सोसाइटी, अम्बाला छावनी द्वारा कॉलोनी के पार्क में “माता की चौकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कालोनीवासियों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देवी मां के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेका और आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान महामाई के भजनों व भेंटों पर ऊर्जा मंत्री श्रद्धालुओं के साथ श्रद्धापूर्वक झूमे। इस दौरान सोसाइटी पदाधिकारियों द्वारा ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन कपिल विज, प्रधान राजेश अग्रवाल, बलित नागपाल, विपिन खन्ना, गौरव सोनी, विवेक जैन, सुमेश खन्ना, प्रवेश शर्मा, दीपक कौशिक, भोला, डा हरप्रकाश, दिनेश अग्रवाल, दीपक, परवीन, दिनेश सचदेवा, प्रमोद शर्मा, अनु विज, डिंपल अग्रवाल, आशा खन्ना, सविता विज, सोनिया देसवाल, सोनिया नागपाल, वनिता, प्रियंका चोपड़ा, शालू भसीन, मधु खन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एफसीआई गोदाम के निकट बाजीगर मोहल्ले में आयोजित 10वें विशाल भगवती जागरण में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने जागरण में माता रानी का आर्शीवाद लेते हुए ज्योति प्रचंड की जिसके बाद सभी को नवरात्रों व विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बाजीगर मोहल्ला में भाजपा नेता विक्की बाजीगर, अनिल नागर, ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विजय धीमान, अनिल बहल सहित बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *