कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी कमल उर्फ़ सन्नी, पिर्यांशु उर्फ़ प्रिंस वासीयान रिसालू जिला पानीपत, राजीव उर्फ़ बोबी उर्फ़ दादा वासी रोहिणी दिल्ली व शिव कुमार उर्फ़ शिब्बा वासी गनौर जिला सोनीपत को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल आरोपी राकेश उर्फ़ बॉक्सर व रमन वासीयान ओचंदी दिल्ली को भी गिरफतार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 किलो 180 ग्राम चांदी, 8 चांदी के नोट सिक्का, चांदी का मोर, 1 लाख 85 हजार रुपये तथा चोरी के 4 लाख 50 हजार रूपये से खरीदी गई थार गाड़ी बरामद की गई है।

 जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 21 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलवंत सिंह वालिया सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार होने के कारण हस्पताल में दाखिल है।  दिनांक 20/21 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के पास हस्पताल में था। सुबह 8 बजे जब वह घर आया तो देखा की मेरे पहली मंजिल का दरवाज़ा खोलकर कमरे से काफ़ी सामान चाँदी के सिक्के, मूर्तिया बर्तन आदि तथा लगभग 20 लाख सोने का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। सीन ऑफ़ क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध अन्वेषण शाखा-1 व  अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीमों का गठन करके जांच सौंपी थी।

दिनांक 15 अक्टूबर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन, मुख्य सिपाही परदीप, रिषी राम, संजीव कुमार, सिपाही सोनू व रवि की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी कमल उर्फ़ सन्नी, पिर्यांशु उर्फ़ प्रिंस वासीयान रिसालू जिला पानीपत, राजीव उर्फ़ बोबी उर्फ़ दादा वासी रोहिणी दिल्ली व शिव कुमार उर्फ़ शिब्बा वासी गनौर जिला सोनीपत को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 18 अक्टूबर 26 को पुलिस टीम ने मामले में शामिल आरोपी राकेश उर्फ़ बॉक्सर व रमन वासीयान ओचंदी दिल्ली को भी गिरफतार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 किलो 180 ग्राम चांदी, 8 चांदी के नोट सिक्का, चांदी का मोर, 1 लाख 85 हजार रुपे तथा चोरी के 4 लाख 50 हजार रूपये से खरीदी गई थार गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी हैं कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव उर्फ़ बोबी उर्फ़ दादा के खिलाफ जिला झज्जर, गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट की धाराओं में 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी कमल के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली व गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट की धाराओं में 9 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार प्रिंस के खिलाफ 4 और शिव कुमार के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *