स्वास्थ्य शिविर में 980 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
अम्बाला, 17 अक्तूबर

सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को अम्बेडकर धर्मशाला रंगिया मंडी अम्बाला छावनी में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यअतिथि ने इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं नगर परिषद् उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, सह संयोजक एवं पार्षद शशि लोंगिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शास्त्री मंडल अध्यक्ष परवेश शर्मा व अन्य सदस्यों ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।
कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर यहां पर लगाए गए चिकित्सा संबधी स्टालों का अवलोकन करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से यहां पर लोगों को जो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी भी जानकारी हासिल की। आज यहां पर आयोजित शिविर के दौरान 980 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।  इस मौके पर उर्जा मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 वर्ष बिना रूके, बिना थके एक भी छुट्टी लिए बगैर 25 साल कार्य करने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ये सेवा संकल्प अभियान चलाया गया है। जिसके तहत स्थान स्थान पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर भी लगे। सेवा सेतु अभियान के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इसके अलावा, स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगन मिलन कार्यक्रमों को चलाया गया, उसी के तहत आज रंगिया मंडी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तिरंगे की आड़ में शांति भंग करना जुर्म है
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर अरविन्द केजरीवाल से सम्बधिंत पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि तिरंगा लहराना कोई जुर्म नहीं है, लेकिन तिरंगे की आड़ में शांति भंग करना जुर्म है। देश में कानून व्यवस्था है, देश की ये चुनी हुई सरकार है, इस सरकार को रिजीम चैंज कहना, ये करोड़ों लोगों के मताधिकार से चुनी हुई सरकार है, उन लोगों का अपमान है और ये ढाई लोग इक्_े होकर कभी भी कहने लगे की इसे बदल दो, क्या यह प्रजातंत्र में इसकी इजाजत दी जा सकती है या क्या प्रजातंत्र में इसको मान्यता दी जा सकती हैं, ये ढाई लोग है पूरे तीन भी नहीं है।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ पूजा पेन्टल, मंडल अध्यक्ष परवेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं नगर परिषद् के उपायध्यक्ष ललता प्रसाद, प्रभारी शास्त्री मंडल विपिन खन्ना, महामंत्री प्रमोद शर्मा लक्की, महामंत्री बलित नागपाल, दीपक भसीन, सतीश साकेय, सरपंच सुरेश, पार्षद प्रियंका, पार्षद बलजिन्द्र सिंह, सुरेन्द्र बडौला, जंग बहादुर पाल, महेन्द्र बडौला, स्वर्ण सिंह, दीपक कुमार, स्वर्ण कुमार, मलकीत, रवि वर्मा, पुनित पाटिल, कुलदीप, चरण सिंह, युवा मोर्चा से प्रधान सुनील, महासचिव मुके श कुमार, पप्पू बहल के साथ-साथ भाजपा पार्टी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *