डेयरी काम्पलेक्स में सोलर सिस्टम व गोबर गैस प्लांट भी होगा : मंत्री अनिल विज
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
अम्बाला, 13 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए हमने काफी समय पहले 21 एकड़ भूमि जमीन ले ली थी जिसके नक्शे भी पास है। आधुनिक डेयरी कॉम्प्लेक्स बनेगा जिसमें पशुओं का एरिया अलग होगा जबकि गवालों के लिए भी आराम करने के लिए रेस्ट हाउस होगा।
श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा जोकि एकता विहार के निकट बनेगा ताकि ग्वालों को घूमकर न जाना पड़े। पुल बनाने का टेंडर हो चुका है, बीच में कुछ अडचन आने की वजह से काम रूक गया था जोकि जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा डेयरी काम्पलेक्स में एक स्थान पर सारे सारे शहर की डेयरियां होगी और शहर की सभी डेयरियों को बाहर निकाला जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी शहर से बाहर होने पर शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी। हम आधुनिक डेयरी बनाकर दे रहे हैं जिसमें गोबर गैस प्लांट होगा तथा सोलर सिस्टम भी होगा बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसी प्रकार डेयरी काम्पलेक्स में अन्य सुविधाएं भी होगी।
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए सरकार से 60.19 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द यहां पर आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं व पशु मालिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होगी।
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शॉल ओढाकर अभिनेता को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की खूब तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बुलंदियां छू रही है। अभिनेता मनीष चौधरी ने बताया कि वह अम्बाला छावनी के एसडी कॉलेज के छात्र रहे हैं, उनके पिता सेना में अफसर थे और अम्बाला छावनी में तैनाती के दौरान कालेज से ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।
