अम्बाला छावनी के राजकीय कालेज में आयोजित कैंप में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लगाए गए काउंटर
अम्बाला, 23 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्ष जनसेवा को समर्पण के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प/सेवा सेतु अभियान के तहत आज अम्बाला छावनी के राजकीय कॉलेज में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैम्प लगाया गया जिसमें मौके पर ही विभिन्न योजनाएं का लाभ लोगों को दिया गया।
इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने कैंप में सक्रिय तौर पर हिस्सा लिया। कैंप में सैकड़ों लाभार्थियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। कैम्प के दौरान विवाह पंजीकरण, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स निवारण, फैमिली आईडी, आधार कार्ड अपडेशन, लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे। सैकड़ों लोगों ने इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ उठाया।
शिविर के दौरान ‘प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ (पीएम स्वनिधि) योजना पर लोगों का विशेष ध्यान केंद्रित रहा। योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसायियों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रारंभिक कार्यशील पूंजी के रूप में 15,000 रुपये तक की वित्तीय सुविधा दी जाती है, जिसकी वापसी एक वर्ष में 12 मासिक किस्तों के माध्यम से होती है। इस ऋण के लिए किसी भी प्रकार की बैंक गारंटी की आवश्यकता नहीं होती। समय पर ऋण चुकता करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है, जबकि डिजिटल लेनदेन अपनाने पर 1,200 से 1,600 रुपये तक का कैशबैक प्रोत्साहन भी मिलता है। योजना के प्रथम चरण की सफल वापसी पर द्वितीय चरण में 25,000 रुपये तथा तृतीय चरण में 50,000 रुपये तक का अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और सूक्ष्म वित्त संस्थान ऋण प्रदान कर रहे हैं।
इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं के स्टालों पर लोगों की योजनाओं की पूर्ण जानकारी विभागीय स्टाफ द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा, नगर पालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम कनिका गोयल, नगर पालिका प्रधान स्वर्ण कौर, उप-प्रधान जनता प्रसाद, मीडिया प्रभारी बल्केश वत्स, नप पार्षद बीएस बिंद्रा, शशि लोंगिया, महेश अग्रवाल, काकरान, आशीष अग्रवाल, अशोक शर्मा, आरती सहगल, अनिल बहल, मोनिका विग, मीनू धीमान, पारसमणि, सतीश शाक्य, विजय सहगल, आशीष सभ्रवाल, सुनील डोरिया, राजू बिंद्रा, अनुज यादव, हर्ष बिंद्रा, बलित नागपाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
