कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी रोहित उर्फ अभि वासी सोदागरन मोहल्ला अंचला चौक थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 6.05 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार व सिपाही संदीप की टीम अपराध की तलाश में झांसा रोड कुरुक्षेत्र पर अंचला चौक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि रोहित उर्फ अभि वासी सोदागरन मोहल्ला अंचला चौक थानेसर कुरुक्षेत्र चिट्टा/हैरोईन बेचने का काम करता है। आज भी वह अपने मकान के बाहर गली में खड़ी होकर आने जाने वाले नशेडियों को चिट्टा/हैरोईन बेच रहा है। यदि तुरंत रेड करके रोहित उर्फ अभि को काबू करके उसकी तलाशी ली जाए उसके कब्जा से भारी मात्रा में चिट्टा/हैरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम शिव मंदिर गली से हाथी मंदिर वाली गली के सामने पहुंची जहां पर गली मे खड़ा नौजवान लडका पुलिस टीम को देखकर अपने घर की तरफ भागने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित उर्फ अभि वासी सोदागरन मोहल्ला अंचला चौक थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 6.05 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
