पिहोवा 14 अगस्त – उपमंडल अधिकारी (ना.) पिहोवा गुरविंद्र सिंह की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक (किसान आईडी) से संबंधित कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एग्रीस्टैक के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार पिहोवा एवं इस्माईलाबाद को प्रत्येक सप्ताह पटवारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कैंप लगाकर कार्य करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त खंड कृषि अधिकारी, पिहोवा को लंबित एग्रीस्टैक की सूची संबंधित नायब तहसीलदारों को उपलब्ध करवाने तथा उसकी एक प्रति खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए। खंड कृषि अधिकारी को गांवों में कैंप लगाकर लोगों को एग्रीस्टैक (किसान आईडी) बनवाने के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया।
उन्होंने कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा नायब तहसीलदार गांवों में नंबरदार, सरपंच, पंच, ग्राम सचिव एवं पटवारी आदि के माध्यम से मुनादी करवाकर लोगों को एग्रीस्टैक बनवाने के संबंध में जानकारी दें। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाए कि वे सीएससी के माध्यम से अथवा स्वयं अपने मोबाइल फोन से किसान आईडी बना सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार पिहोवा सागर मल, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद बलविंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिहोवा विवेक तथा खंड कृषि अधिकारी पिहोवा डा. मनीष वत्स ने भाग लिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे;

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *