पिहोवा 14 अगस्त – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को अनाज मंडी में मनाया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वजारोहण करके शहीदों को सलामी दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विमुक्त जनजाति बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा मुख्यातिथि के रुप में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटी, डंबल, लेजियम, योगा शो तथा परेड की रिहर्सल की जा चुकी है। परेड के लिए पुलिस विभाग की टुकड़ी, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है। उपमंडल के सभी अधिकारियों द्वारा आपसी तालमेल से स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों ओर पुलिस जवानों में खासा जोश हैं।
