पीजी प्रोग्राम्स व यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से होंगी शुरू
कुरुक्षेत्र, 24 जून। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीजी प्रोग्राम्स के लिए अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित है। कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि के शिक्षण विभागों/संस्थानों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विभिन्न विभागों के पीजी प्रोग्राम्स में 1 जून से दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों के पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 01 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री की काॅमन तथा एमएससी मैथ, फिजिक्स, स्टैटिसटिक्स एंड ओआर की प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई को व एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी की परीक्षाएं 3 जुलाई को आयोजित होंगी। एम फार्मेसी, एमए राजनीति विज्ञान, डिफेंस स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज व मनोविज्ञान की परीक्षाएं 4 जुलाई को, एमएससी टेक्नोलॉजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएससी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग, एमए संस्कृत, एमएससी ग्राफिक्स एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि एलएलबी प्रोफेशनल, एलएलएम, एमबीए बजटिड व एसएफएस तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर, एमसीए के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई, एमएड स्पेशल एजुकेशन, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएससी माइक्रोबायोलाॅजी, एमकॉम, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होगी। फिजिकल एजुकेशन बीपीएड, एमपीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को तथा इसमे पीईटी के लिए 1 जुलाई व 30 जून को क्रमशः प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। एमएससी होम साइंस में फूड, न्यूट्रीशियन एंड डायटिक्स तथा ह्यूमन डेवलपमेंट के लिए 8 जुलाई, एमएससी इलेक्ट्रानिक्स साइंस, एमए वूमेन्स स्टडीज, मास्टर  ऑफ  सोशल वर्क, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 10 जुलाई को होंगी।
डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमए अंग्रेजी, एमए जनसंचार एवं मास कम्यूनिकेशन, एमएससी मास कम्यूनिकेशन की काॅमन प्रवेश परीक्षा, एमए योग, एमए फाइन आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को, एमए म्यूजिक वोकल, इंस्ट्रुरूमेंटल, एमए इतिहास, फिलाॅसफी, एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स की प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई, एमए एआईएच, एमएससी जियोग्राफी, एमए अर्थशास्त्र व बिजनेस अर्थशास्त्र तथा एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी की काॅमन प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित होगी। एमलिब, बीलिब, एमए पंजाबी, हिन्दी व लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, एमए एजुकेशन में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि एमएड में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई से

लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि में यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स के तहत बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स तथा मेमोरी ड्राइंग प्रेक्टिकल के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं एमबीए पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रैक्टिस ओरिएंटेड कोर्स तथा बीबीए ऑनर्स में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा तथा बीए एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *