पिहोवा 24 जून उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़) के विश्राम गृहों में कमरों की बुकिंग के लिए पोर्टल की शुरुआत की गई है। अब सभी विश्राम गृहों में सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ निजी लोग भी कमरों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है।
एसडीएम सोनू राम ने कहा कि ऑनलाइन रेस्ट हाउस बुकिंग पोर्टल के माध्यम से अब आवेदक कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं, कमरा बुक कर सकते हैं, बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, बुकिंग रद्द कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को बुकिंग के समय ही पूरी राशि का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार चेक-इन करने के 24 घंटे के अंदर बुकिंग रद्द करने पर बुकिंग राशि की 20 प्रतिशत राशि की कटौती होगी। जबकि चेक-इन करने के 24 घंटे से कम समय पर बुकिंग रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा इस पोर्टल के माध्यम से अब प्राइवेट व्यक्ति भी इन रेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरा बुक करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने कमरे की बुकिंग हरियाणागेस्टहाउस.जीओवी.इन पर करवा सकते है। इनके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिनमें बुकिंग के 15 दिन पहले खाली कमरों के 25 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं। बुकिंग के 7 दिन पहले तक खाली कमरों के 50 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं और बुकिंग के 3 दिन पहले तक खाली कमरों के 75 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं। लेकिन बुकिंग की तारीख से 3 दिन पहले प्राइवेट लोगों के लिए कमरों की बुकिंग नहीं होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *