कुरुक्षेत्र 13 अगस्त अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र चौधरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर जिलास्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का ऐतिहासिक और यादगार आयोजन 14 अगस्त 2026 को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के भरत मुनी रंगशाला में सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर लगभग विभाजन के दौरान त्रासदी का शिकार हुए लाख लोगों को श्रद्घाजंलि अर्पित की जाएगी।
एडीसी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की तरफ से देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा डीएवी स्कूल के शिक्षक विकास रल्हान देशभक्ति से संबंधित गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान जिन लोगों ने बलिदान दिया, उनको नमन किया जाएगा और कुरुक्षेत्र में रहने वाले त्रासदी से प्रभावित परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भावी पीढ़ी को इतिहास के इस काले अध्याय से अवगत करवाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कला परिषद के भरत मुनी रंगशाला में जिला प्रशासन व पंचनद स्मारक ट्रस्ट के तत्तवाधान में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम को राष्टï्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। इस कार्यक्रम में जिलाभर से लोग पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रबंध किए गए है और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
