कुरुक्षेत्र 13 अगस्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना के साथ पूरे उत्साह से चल रहा है। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आमजन इन गतिविधियों में शामिल होकर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का काम करें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें। इसके बाद सेल्फी अपलोड करने वाले के नाम से एक प्रमाण पत्र जारी होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा पोर्टल पर जाना है, इसके बाद में दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए संबंधित टैब पर क्लिक करना है फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर व राज्य का नाम भरकर तिरंगे के साथ आपकी सेल्फी या फोटो को अपलोड कर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद जनरेट सर्टिफिकेट पर क्लिक करते ही सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर सकते है। हर घर तिरंगा अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान जिससे देश के जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।
