पिहोवा 13 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए प्रत्येक बच्चे में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे जोश के साथ समारोह को मनाने के लिए विभिन्न चयनित स्कूली बच्चों ने वीरवार को फुल ड्रैस में फाईनल रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य प्रस्तुतियों द्वारा अनाजमंडी पिहोवा में स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अंतिम अभ्यास किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के साथ की तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी रणधीर सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामराज कौशिक उपस्थित थे।
एसडीएम गुरविदंर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विमुक्त जनजाति बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। समारोह को सफलतापूर्वक ढंग से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2026 के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को प्रात 8ः45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8ः58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन तथा स्वागत, 9 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन, 9ः02 बजे परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मुख्य अतिथि का भाषण, 9ः20 बजे मार्च पास्ट, 9ः30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः30 बजे प्रशंसा पत्र तथा पारितोषिक वितरण तथा 11 बजे राष्ट्रीयगान होगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की 8 टीमों का चयन किया गया है। इनमें हरियाणा पुलिस जवान की टुकड़ी द्वारा एनसीसी की परेड की रिहर्सल की गई। पुलिस टुकडियों के बलों के ओवरऑल इंचार्ज लोकित पीएसआई हैं। डीएवी कालेज एनसीसी टुकड़ी के कमांड एसयुओ अभिषेक, गीता माडल का स्काउट गाइड, जिसका नेतृत्व खुशप्रीत सिंह करेंगे। बाबा श्रवण नाथ स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हिमांशी ने किया। डीएवी स्कूल का फ्लैग मार्च जिसके कमांडर उदय शर्मा, बीएसएन स्कूल के बैण्ड की टुकड़ी का नेतृत्व हिमांशु, सीडी पब्लिक स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन, गुरु नानक देव अकादमी, बीएमएस, अनंत राम स्कूल, गर्ल स्कूल ,ब्वाय स्कूल पिहोवा, रा.व.मा.विद्यालय की पीटी का फुल डे्रस में फाइनल अभ्यास किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयनित टीमों में अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल का नारी शक्ति, कैंब्रिज मॉडल स्कूल की कोरियोग्राफी, डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाबी डांस, सीडी पब्लिक स्कूल देश भक्ति डांस, बीपीआर कोरियोग्राफी, बीएसएन हरियाणवी डांस, एजीएस डांस, गुरु नानक देव अकेडमी राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूलों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे। फाइनल रिहर्सल मे मंच का संचालन नित्यानंद शास्त्री ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *