पिहोवा 12 अगस्त – पमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। इसके तहत बुधवार को अनाज मंडी पिहोवा के प्रांगण में रिहर्सल के दूसरे दिन हरियाणा पुलिस की टुकड़ी तथा चयनित स्कूलों के बच्चों द्वारा मास पीटी की रिहर्सल की गई। रिहर्सल में डीएसपी रणधीर सिंह, एसएचओ सुनील वत्स व बीईओ रामराज ने परेड की सलामी ली।
एसडीएम गुरविंदर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभारम्भ प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके पश्चात प्रातः 9.02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.10 बजे मुख्य अतिथि जनता के समक्ष अपना संदेश रखेंगे तथा 9.25 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। प्रातः 9.35 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात 10.05 बजे प्रशंसा पत्र व पारितोषिक वितरण कार्य किया जाएगा। 10.25 बजे राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का समापन होगा।
अनाज मंडी में रिहर्सल के दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया कि हरियाणा पुलिस जवान की टुकड़ी द्वारा एनसीसी की परेड की रिहर्सल की गई। पुलिस टुकडियों के बलों के ओवरऑल इंचार्ज लोकित पीएसआई हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी कालेज एनसीसी के कमांड एसयुओ अभिषेक, गीता माडल का स्काउट गाइड का नेतृत्व खुशप्रीत सिंह ने किया। बाबा श्रवण नाथ स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक और विद्यालय कुमारी हिमांशी ने एनएसएस का अभ्यास किया, डीएवी स्कूल फ्लैग मार्च के कमांडर उदय शर्मा, बीएसएन स्कूल की बैण्ड की टुकड़ी हिमांशु, सीडी पब्लिक स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन, गुरु नानक देव अकादमी, बीएमएस, अनंत राम स्कूल, गर्ल स्कूल, ब्वाय स्कूल पिहोवा, रा.व.मा.विद्यालय ने पीटी की रिहर्सल की।
इसके अतिरिक्त कई स्कूलों द्वारा डम्बल, योगा, मास पीटी, स्काऊट का भी अभ्यास करवाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयनित टीमों में अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल का नारी शक्ति, कैंब्रिज मॉडल स्कूल की कोरियोग्राफी, डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाबी डांस, सीडी पब्लिक स्कूल देश भक्ति डांस, बीआर कोरियोग्राफी, बीएसएन हरियाणवी डांस, एजीएस डांस, गुरु नानक देव अकेडमी द्वारा राष्ट्रीयगान की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
