पिहोवा 12 अगस्त – उप मंडल स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपमण्डल नागरिक अस्पताल पिहोवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठसका मिरांजी, स्याना सैंदा, रामगढ़ रोड तथा सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से पिहोवा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पेड़ लगाने का यह अभियान शुरू किया गया है। उत्तर हरियाणा में वर्तमान में मानसून सक्रिय है, जिससे लगाए गए पेड़ भली-भांति विकसित हो सकेंगे। सभी पेड़ों की जियो-टैगिंग की जा रही है, ताकि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। आज इमली, आंवला, मेहंदी, आम सहित कई फूलदार एवं छायादार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. नेहा अरोड़ा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शकुंतला, मनप्रीत कौर, फार्मेसी अधिकारी कृष्ण कुमार, रंजना खंड विस्तार शिक्षक राजेश कुमार, काउंसलर गुरप्रीत सिंह, कर्ण कुमार, शिव कुमार, रणजीत सिंह तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
