करनाल, 12 अगस्त। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा के मार्गदर्शन में रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी दिनेश ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 दो समूहों तथा 10 विधाओं में लगभग 300 विद्यार्थियों ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मंडल स्तरीय  प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर रेणु बाला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और डी पी सी धर्मपाल चौधरी, प्राचार्य महेंद्र ने मेयर रेणु बाला गुप्ता और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल मीनाक्षी यादव का स्वागत किया। डी ई ओ रोहताश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी यादव ने प्रतियोगिता की सभी विधाओं को जांचा और बच्चों द्वारा प्रस्तुत  दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, नशे के विरुद्ध, घरेलू हिंसा, बेटी बचाओ आदि कानूनी जागरूकता नाटकों की शानदार प्रतुति पर अध्यापकों और बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी का हर नागरिक को अधिकार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।  जब बच्चे कानून को समझेंगे तभी समाज में न्याय, समानता और अनुशासन स्थापित होगा।
इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि आज की विधिक साक्षरता प्रतियोगिता हमें यह सिखाती है कि जानकारी ही सुरक्षा है।  हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। इन अधिकारों के साथ हमारे कर्तव्य भी जुड़े हैं। डी पी सी धर्मपाल चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में तर्कशक्ति, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।  कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और डी पी सी धर्मपाल चौधरी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान, डॉ सचिन, प्राचार्य महेंद्र नरवाल, मनदीप शर्मा, राजीव शर्मा, देवेंद्र, मीडिया समन्वयक दलीप सिंह, पूनम मान, कुसुम,प्रीति मौजूद रहे।

परिणाम इस प्रकार रहे.
निबंध लेखन प्रतियोगिता में डी ए वी पुलिस लाइन की दर्पण कुमारी, स्लोगन लेखन में पीएम श्री स्कूल जुंडला, भाषण में मॉडल संस्कृति स्कूल निसिंग की रिषिका, प्रश्नावली प्रतियोगिता देवीपुर के राजकीय स्कूल की टीम ने , वाद विवाद में रंभा की राजकीय स्कूल की टीम ने, नाटक में. पी एम श्री स्कूल नीलोखेड़ी की टीम ने.,कविता गायन में.मॉडल संस्कृति स्कूल घरौंडा के  असीस्या.,पेंटिंग में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के गुरनाज सिंधु ,डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पी एम श्री स्कूल प्रेम नगर ने पॉवर प्वाइंट में मॉडल संस्कृति स्कूल निसिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *