कुरुक्षेत्र 11 अगस्त नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र चौधरी ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइटस की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विभाग द्वारा महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग हरियाणा सरकार के उपक्रम के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइटस का रेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया है, जो कि 28 जनवरी 2027 तक वैध है।
एडीसी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि योजना के दिशा-निर्देशानुसार इन सोलर लाइटस की कुल लागत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 12 वाट एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट प्रणाली, 75 वाट सोलर पैनल व 12.8 वॉल्ट 30 एएच बैटरी सहित (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ) प्रदान की जाती है। इसकी कुल लागत 17 हजार रुपए है, जिस पर लाभार्थी को 13 हजार रुपए वहन करने पड़ते है और 4 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं व गैर लाभकारी संस्थाए विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा सकती है तथा अनुदान पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटस लगवाने के लिए अपना लाभार्थी हिस्सा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग कुरुक्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *