कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अनुराग वासी मॉडल टाउन थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 5.76 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 अगस्त 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक राजेश कुमार, बीरबल, सहायक उप निरीक्षक पकंज कुमार, विजय कुमार, सिपाही सदींप व अकिंत की टीम अपराध की तलाश मे झांसा रोड कुरुक्षेत्र पर जनता स्कूल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अनुराग वासी मॉडल टाउन थानेसर कुरुक्षेत्र चिट्टा/हैरोईन बेचने का काम करता है। आज भी वह झांसा रोड पर गली में खडी होकर आने जाने वाले नशेडियों को चिट्टा/हैरोईन बेच रहा है। यदि तुरंत रेड करके अनुराग को काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो अनुराग के कब्जा से भारी मात्रा मे चिट्टा/हैरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम झांसा रोड पर मॉडल टाउन वाली गली में पहुंची जहां पर पुलिस टीम को देखकर एक नौजवान लडका गली में भागने लगा। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अनुराग वासी मॉडल टाउन थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 5.76 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके पीएसआई विकास ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
