जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष जसमेर बेटेडी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नई जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्र में लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में पंचायती राज प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रहेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करें।
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गांवों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पंचायती राज संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाएं।
बॉक्स |
जसमेर बेटेडी ने कहा—गांव-गांव तक मजबूत करेंगे संगठन
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष जसमेर बेटेडी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला कार्यकारिणी को मंजूरी दिए जाने के बाद संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने के लिए पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी।
बॉक्स
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी में मुख्त्यार सिंह को संगठन महामंत्री, कुलदीप कोर को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि श्याम लाल, रमेश पिंढ़ारसी, नछत्तर नैन और जसवीर पंजेटा  को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बलविंदर सिंह, दिनेश झांसा , कृष्ण शर्मा, रणवीर दौलतपुर , रविंद्र सिंह विर्क, नाथी चौपड़ा, बलवंत व सुभाष चंद को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप ककराला, रामपत पंजेटा , रघुवीर शर्मा, हंसराज, मानसिंह , बलवान, हरबक्श काछवा , राजेश कश्यप, परमजीत सेनी, नरेश तथा राजबीर  पूर्व सरपंच को सचिव बनाया गया है। नवीन मलिक को मीडिया प्रभारी और विशाल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *