कुरुक्षेत्र 10 अगस्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में हर घर तिरंगा अभियान का जन भागीदारी के साथ आगाज हो गया है। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम होंगे। वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन भी होगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजित होगा। जिला में चार जगहों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इनमें लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल कार्यालय लाडवा, उपमंडल कार्यालय पिहोवा, उपमंडल कार्यालय शाहाबाद शामिल हैै।
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय गौरव तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केवल एक सरकारी या प्रशासनिक आयोजन न होकर एक व्यापक जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जगाना है।  उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आगामी 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही जिला में चार स्थानों पर प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें आजादी के आंदोलन की झलकियां देखने को मिलेंगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला के लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा डाट कॉम पोर्टल पर अपनी सेल्फी अपलोड करें। इसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। राष्ट्रीय ध्वज हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। यह अभियान हमें हमारे संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को याद दिलाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *