कुरुक्षेत्र। ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट की महाराष्ट्र के पुणे जिला अध्यक्ष डॉ. सुरभि सिंह यादव ने अपने साथियों के साथ हनुमान टेकड़ी, अंबेडकर साहेब म्यूजियम के नजदीक पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ट्रस्ट की उत्तरी भारत डॉक्टर सेल की अध्यक्ष डॉ. वसुंधरा मेहरोत्रा ने डॉ. सुरभि सिंह यादव द्वारा किए गए पौधरोपण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है।

ट्रस्ट के चेयरमैन मधुसूदन बवेजा एडवोकेट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण वधवा ने बताया कि ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) है, जो पिछले लगभग 13 वर्षों से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा के प्रसार तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। पौधरोपण अभियान भी इसी सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *