कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की एक विशेष बैठक अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रमेश बंसल ने की। बैठक का संचालन डीके गुप्ता महासचिव ने किया।
बैठक का आरंभ हर बार की तरह गायत्री मंत्र से किया गया तथा समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन से किया गया। बैठक में बुजुर्ग लोगों के दुख सुख के ऊपर विचार किया गया तथा सरकार से अनुरोध किया कि वह 5 लाख रुपए की योजना सभी बीमारियों के लिए सुनिश्चित करें। इस बात पर सभी ने बैठक में जोर दिया कि बुजुर्गों को स्वयं की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा।
इसके अतिरिक्त बैठक में उत्कृष्ट सेवा के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिनमें तरसेम सिंगला, रमेश गर्ग तथा जेपी जैन इत्यादि प्रमुख रहे।
इस बैठक में कृष्ण कुमार गुप्ता अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य भी पहुंचे और क्लब के विधिवत सदस्य बने। उन्होंने आश्वासन दिया की आगे से वे क्लब की हर बैठक में शामिल होंगे तथा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा वह पुरी लग्न व ईमानदारी से पूरा करेंगे। इस अवसर पर रमेश बंसल, इंजीनियर सीपी गुप्ता, आरएल मित्तल, तरसेम सिंगल, रमेश गर्ग, जेपी जैन, डा. आरके गुप्ता, डीके गुप्ता, पवन गुप्ता, बीके गोयल, राकेश जैन, डा. वीके जैन, विपिन गुप्ता, मास्टर सत्यपाल, सुशील अग्रवाल व सुशील एसडीओ इत्यादि भी मौजूद रहे।
