कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ़ प्रभ वासी मुच्छल जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 5 अगस्त 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही मनदीप सिंह, विक्रम सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, सचिन कुमार व महिला सिपाही कविता रावत की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनआईटी गेट के सामने होटल पर रेड की थी। होटल से अनिल कुमार वासी कॉलेज कालोनी किरमच रोड थानेसर कुरुक्षेत्र बताया को काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा होटल की तलाशी लेने पर 08 ग्राम 48 मिलीग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी को नशीला पदार्थ सप्लाई करने की महिला आरोपी वासी छेहरटा जिला अमृतसर पंजाब को भी गिरफतार कर लिया था।
दिनांक 7 अगस्त 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, मंदीप सिंह व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ़ प्रभ वासी मुच्छल जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
