करनाल, 8 अगस्त। राजकीय कन्या महाविद्यालय, रेलवे रोड में आज NSUI की नई कॉलेज इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
NSUI जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि NSUI हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंकज गाबा ने कहा, “मैं खास तौर पर अपनी बहनों से कहना चाहता हूँ कि आप अपनी समस्याओं को लेकर कभी अकेला महसूस मत करना। NSUI आपके साथ खड़ी है। हमारा प्रयास रहेगा कि कॉलेज की छात्राओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। कॉलेज में शिक्षा, सुरक्षा, सुविधाओं, छात्रवृत्ति, लाइब्रेरी, स्वच्छता और अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को हम मजबूती से उठाएंगे।”
उन्होंने कहा कि नई टीम कॉलेज की छात्राओं के साथ लगातार संवाद स्थापित करेगी और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर समाधान करवाने का प्रयास करेगी।
इस दौरान हिमांशी कश्यप को अध्यक्ष, वीरो सैनी को उपाध्यक्ष, राखी पंडित को महासचिव, खुशी राजपूत को सचिव, संजना को संयुक्त सचिव तथा हीना खान को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रजत लाठर, सपना राणा, शारदा सिद्धू, रिशा नैन, रजत, ऋषपाल सिंह, पियूष शर्मा, आयुष गाबा एवं जगदीप मट्टू सहित NSUI के पदाधिकारी, कॉलेज की छात्राएं एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *