कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी नौशाद उर्फ़ चाचा वासी दुमझेड़ा जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम को सूचना मिली कि दीपक कुमार वासी विकास नगर बुढा रोड लाडवा जिला कुरुक्षेत्र मादक पदार्थ बेचने तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने का कार्य करता है। सूचना पर अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा के उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, सिपाही सचिन, सिपाही अमित कुमार, होम गार्ड  कुलदीप सिंह व गाडी चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम ने दीपक कुमार के मकान पर रेड की थी। रेड के दौरान मकान पर दो नौजवान लडके नाम दीपक कुमार वासी विकास नगर बुढा रोड लाडवा जिला कुरुक्षेत्र व लवप्रीत सिंह उर्फ कैनस वासी कृष्णा कालोनी लाडवा जिला कुरूक्षेत्र मिले थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक के मकान की तलाशी लेने पर उसके मकान से 10 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके पीएसआई बलजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 6 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमर पीएसआई बलजीत सिंह, उप निरीक्षक सुदेश, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, मुख्य सिपाही सतीश व सिपाही अमित की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी नौशाद उर्फ़ चाचा वासी दुमझेड़ा जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *