कुरुक्षेत्र 7 अगस्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को अर्हता की तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे तथा आपतियों से संबंधित कार्य की समीक्षा हेतु मंडल आयुक्त अम्बाला मंडल अम्बाला को रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसी संबंध में रोल ऑब्जर्वर एवं मण्डल आयुक्त अम्बाला मण्डल 10 अगस्त 2026 को बाद दोपहर 2 बजे कान्फैस हाल प्रथम तल लघु सचिवालय में एक बैठक करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुरुक्षेत्र, 02-कुरुक्षेत्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान सांसद व जिला कुरुक्षेत्र में पड़ने वाली चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ जिले में पड़ने वाले चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामत: 11-लाडवा, 12-शाहाबाद (अ. जा.), 13-थानेसर तथा 14 पिहोवा में अब तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की तैयारी के सम्बन्ध में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा उपलब्ध जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान मण्डल आयुक्त अम्बाला मण्डल अम्बाला से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में दूरभाष नं0. 0171-2600444 सम्पर्क नंबर दिया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *